LIC ने बढ़ाई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हिस्सेदारी, अब 6.06% पर पहुंची

Edited By Updated: 25 May, 2026 06:30 PM

lic increases stake in central bank of india now reaches 6 06

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.06 प्रतिशत कर ली है। पहले यह 3.16 प्रतिशत थी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में सेंट्रल बैंक ने कहा कि एलआईसी ने 22 मई को बाजार खरीद के...

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.06 प्रतिशत कर ली है। पहले यह 3.16 प्रतिशत थी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में सेंट्रल बैंक ने कहा कि एलआईसी ने 22 मई को बाजार खरीद के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता में 26.26 करोड़ शेयर या 2.90 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

इस अधिग्रहण के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 6.06 प्रतिशत हो गई है। बीएसई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.29 रुपए पर बंद हुआ। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!