LIC का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 17% बढ़कर 12,958 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 05:25 PM

lic s net profit increased by 17 to rs 12 958 crore third quarter

सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 12,958 करोड़ रुपए रहा। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 11,056 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 12,958 करोड़ रुपए रहा। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 11,056 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। 

एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस तिमाही के दौरान, बीमा कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय बढ़कर 1,25,613 करोड़ रुपए हो गई जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 1,06,891 करोड़ रुपए थी। कुल आय भी दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2,33,984 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,01,994 करोड़ रुपए थी। एलआईसी का नए कारोबार से प्रीमियम चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10,605 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,285 करोड़ रुपए था।  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!