हाईवे पर गोलियों की गूंज… दिनदहाड़े आर्मी जवान की हत्या से मचा हड़कंप

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 06:32 PM

the daylight murder of an army soldier has caused a huge uproar

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा–अलीगढ़ हाईवे उस वक्त दहशत का गवाह बन गया, जब हथियारों से लैस बदमाशों ने एक कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अचानक हुए इस हमले में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पता चला कि मृतक...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा–अलीगढ़ हाईवे उस वक्त दहशत का गवाह बन गया, जब हथियारों से लैस बदमाशों ने एक कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अचानक हुए इस हमले में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पता चला कि मृतक भारतीय सेना में तैनात जवान था, जो किसी काम से कोर्ट आया हुआ था।

यह सनसनीखेज वारदात सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास हुई। चश्मदीद हालात के मुताबिक, बदमाशों ने चलते वाहन पर कई राउंड फायरिंग की। जान बचाने की कोशिश में जवान कार से उतरकर पास के कोल्ड स्टोरेज की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने पीछा करते हुए उसे गोलियों से भून दिया। गंभीर चोट लगने से जवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसओजी टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल है।

हत्या के पीछे कौन? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या पूरी तरह से सुनियोजित हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है।

फौजी की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में गुस्सा और शोक दोनों देखने को मिले। मृतक के परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!