LPG price in july 2025: लगातार चौथे महीने सस्ता हुआ एलपीजी, जानें कितने गिर गए दाम

Edited By Updated: 01 Jul, 2025 11:12 AM

lpg became cheaper for the fourth consecutive month know how much relief

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार चौथे महीने राहत मिली है। जुलाई 2025 की शुरुआत में इंडियन ऑयल (IOCL) ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख

बिजनेस डेस्कः देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार चौथे महीने राहत मिली है। जुलाई 2025 की शुरुआत में इंडियन ऑयल (IOCL) ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में कीमतें 57 से 58.5 रुपए तक घटी हैं। इसके साथ ही दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1665 रुपए हो गई है, जो अप्रैल में करीब 1900 रुपए तक पहुंच गई थी।

महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम:

  • दिल्ली: ₹1665 (कटौती ₹58.5)
  • कोलकाता: ₹1769 (कटौती ₹57)
  • मुंबई: ₹1616.50 (कटौती ₹58)
  • चेन्नई: ₹1823.50 (कटौती ₹57.5)

पिछले चार महीनों में कुल मिलाकर कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹140 तक की गिरावट हो चुकी है। अप्रैल से अब तक दिल्ली में ₹138, कोलकाता में ₹144, मुंबई में ₹139 और चेन्नई में ₹141.5 की कटौती दर्ज की गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस

दूसरी ओर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को कीमतों में ₹50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹853
  • कोलकाता: ₹879
  • मुंबई: ₹852.50
  • चेन्नई: ₹868.50

  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!