हाईवे पर सफर करना होगा महंगा, NHAI ने बढ़ाई सालाना टोल पास की कीमत

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 10:57 AM

shock for highway travelers annual toll pass prices increased

अगर आप अपनी कार से अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और सालाना टोल पास का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से आपको इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। National Highways Authority of India (NHAI) ने सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला...

बिजनेस डेस्कः अगर आप अपनी कार से अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और सालाना टोल पास का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से आपको इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। National Highways Authority of India (NHAI) ने सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दर के मुताबिक अब वाहन चालकों को इस पास के लिए 3,000 रुपए की जगह 3,075 रुपए चुकाने होंगे। यह नई दर वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगी।

यह सालाना टोल पास केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) वाहनों के लिए होता है और इसका फायदा लेने के लिए वाहन में एक्टिव FASTag लगा होना जरूरी है।

200 बार टोल पार या एक साल तक वैध

सालाना टोल पास एक साल या 200 बार टोल प्लाजा पार करने तक मान्य रहेगा यानी अगर कोई वाहन एक साल पूरा होने से पहले ही 200 बार टोल क्रॉस कर लेता है, तो पास की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी।

हर साल होती है दरों की समीक्षा

NHAI ने सभी टोल प्लाजा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू की जाएं और यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाए। सरकार के मुताबिक टोल से जुड़ी दरों की हर साल समीक्षा की जाती है और उसी प्रक्रिया के तहत इस बार सालाना पास की कीमत में मामूली बढ़ोतरी की गई है।

नियमित यात्रियों के लिए अब भी फायदेमंद

जो लोग अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, उनके लिए सालाना टोल पास अब भी एक सुविधाजनक विकल्प माना जाता है। इससे बार-बार टोल भुगतान करने की झंझट कम हो जाती है और सफर भी तेज़ हो जाता है।

ऐसे बनवा सकते हैं सालाना टोल पास

नेशनल हाईवे पर नियमित सफर करने वाले वाहन चालक आसानी से सालाना टोल पास बनवा सकते हैं। इसके लिए वाहन में एक्टिव FASTag होना जरूरी है। वाहन मालिक NHAI या अपने FASTag जारी करने वाले बैंक या ऐप के पोर्टल पर लॉग-इन कर सालाना पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। 1 अप्रैल 2026 से 3,075 रुपए फीस का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद यह पास आपके FASTag से लिंक हो जाता है और आप टोल प्लाजा पर बिना अतिरिक्त भुगतान के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!