Netflix में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 03:07 PM

netflix prepares for large scale layoffs 1 000 employees could lose their jobs

दुनियाभर में करोड़ों लोगों के बीच लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने करीब 6 फीसदी कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना बना रही है। इस फैसले से लगभग

नई दिल्लीः दुनियाभर में करोड़ों लोगों के बीच लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने करीब 6 फीसदी कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना बना रही है। इस फैसले से लगभग 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ सकता है। खास बात यह है कि कंपनी की कमाई और मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद यह कदम उठाया जा रहा है।

सह-CEO ने कर्मचारियों को भेजा मेमो

एक रिपोर्ट के अनुसार, Netflix के सह-CEO ग्रेग पीटर्स और टेड सारंडोस ने बुधवार को कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो में छंटनी की जानकारी दी। इस फैसले का असर कंपनी के प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी, लीगल और ह्यूमन रिसोर्स विभागों पर पड़ने की आशंका है।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी करना आसान फैसला नहीं है और ऐसे कदमों को हल्के में नहीं लिया जाता। हालांकि, संगठन में बदलाव और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना जरूरी है।

कमाई बढ़ने के बाद भी क्यों उठाया जा रहा कदम?

नेटफ्लिक्स की कमाई में इस साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए सब्सक्राइबर्स के जुड़ने और सब्सक्रिप्शन की कीमतें बढ़ने से कंपनी को फायदा मिला है।

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 3.4 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया, जबकि उसका राजस्व 12.56 अरब डॉलर रहा। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले मुनाफे में 9 फीसदी और राजस्व में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

इसके बावजूद कंपनी भविष्य में कारोबार बढ़ाने, अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने और संसाधनों को प्राथमिकता के आधार पर इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है। वहीं, तीसरी तिमाही के लिए कंपनी का अनुमान वॉल स्ट्रीट के विश्लेषकों की उम्मीदों से कम बताया गया है।

स्ट्रीमिंग बाजार में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

Netflix को स्ट्रीमिंग बाजार में Amazon Prime Video और Disney+ जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। इसके अलावा HBO Max और Paramount+ जैसे प्लेटफॉर्म भी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

बदलते बाजार और मनोरंजन उद्योग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Netflix अपने कारोबार की रणनीति में बदलाव कर रही है। कंपनी का लक्ष्य भविष्य की ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित करते हुए कर्मचारियों और अन्य संसाधनों का अधिक प्रभावी इस्तेमाल करना है।
  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!