NTPC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2,666 करोड़ रुपए का दूसरा अंतरिम लाभांश दिया

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 01:05 PM

ntpc pays second interim dividend of 2 666 crore for fy 2025 26

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने विद्युत मंत्रालय को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश के रूप में 2,666.58 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। एनटीपीसी ने बयान में कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने 27 फरवरी को बिजली मंत्री मनोहर लाल को...

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने विद्युत मंत्रालय को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश के रूप में 2,666.58 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। एनटीपीसी ने बयान में कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने 27 फरवरी को बिजली मंत्री मनोहर लाल को चेक सौंपा। कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 27 फरवरी 2026 को 2,666.58 करोड़ रुपए का दूसरा अंतरिम लाभांश दिया, जो कंपनी की चुकता शेयर पूंजी का 27.50 प्रतिशत है।''

यह लगातार 33वां वर्ष है जब एनटीपीसी लिमिटेड ने लाभांश का भुगतान किया है। एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है। यह देश की एक-चौथाई बिजली मांग को पूरा करती है। कंपनी वर्तमान में 88 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) से अधिक स्थापित क्षमता का संचालन कर रही है, जबकि 32 गीगावाट क्षमता निर्माणाधीन है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!