PayPal India Layoff: 600 कर्मचारियों पर संकट, PayPal भारत में कर रही छंटनी

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 12:14 PM

paypal india layoff 600 employees in crisis paypal is laying off employees

अमेरिकी फिनटेक कंपनी PayPal भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी भारत में करीब 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है। इस फैसले का असर टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस, पेमेंट्स और फाइनेंस समेत कई

नई दिल्लीः अमेरिकी फिनटेक कंपनी PayPal भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी भारत में करीब 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है। इस फैसले का असर टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस, पेमेंट्स और फाइनेंस समेत कई विभागों पर पड़ा है। PayPal India में 6,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी कंपनी के भारतीय वर्कफोर्स का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा हो सकती है।

चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के कर्मचारी प्रभावित

रिपोर्ट के मुताबिक, PayPal के चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद स्थित कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या कम की गई है। प्रभावित कर्मचारियों में से एक ने बताया कि उन्हें पहले से छंटनी की जानकारी नहीं दी गई थी। कर्मचारियों को 31 अगस्त की सुबह अलग-अलग शहरों में एक कॉल में शामिल होने के लिए कहा गया। इसी कॉल के दौरान उन्हें नौकरी से हटाए जाने की जानकारी दी गई। इसके तुरंत बाद कई कर्मचारियों का सिस्टम एक्सेस और ऑफिस एंट्री बंद कर दी गई।

कर्मचारियों को कितना मिलेगा भुगतान?

छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को ईमेल के जरिए आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ कर्मचारियों को नई नौकरी तलाशने में सहायता और करीब एक महीने की सैलरी के बराबर सर्विस पेमेंट देने की बात कही गई है। हालांकि, कर्मचारियों के पूरे और अंतिम सेटलमेंट को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। PayPal की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दुनियाभर में भी कर्मचारियों की संख्या घटा रही कंपनी

PayPal का वर्कफोर्स रिडक्शन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अलग-अलग चरणों में दुनिया के कई हिस्सों में कर्मचारियों की संख्या कम कर रही है। इसकी शुरुआत एशिया-प्रशांत क्षेत्र से हुई और इसके बाद अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में भी कर्मचारियों के साथ बैठकें की गईं। आयरलैंड में भी करीब 164 कर्मचारियों की छंटनी की खबर है। यह वहां कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 12 प्रतिशत बताया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!