Gold Price on Dhanteras: धनतेरस पर कितनी है सोने-चांदी की कीमत? खरीदारी से पहले जानिए 18k, 22k और 24k का रेट

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 10:45 AM

price of gold silver on dhanteras know rates before shopping

देश में पिछले एक हफ्ते से जारी सोने की तेजी अब थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार 17 अक्टूबर को सोने की कीमत एक बार फिर अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, इसी दौरान चांदी के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली। आज शनिवार, 18 अक्टूबर को...

बिजनेस डेस्कः देश में पिछले एक हफ्ते से जारी सोने की तेजी अब थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार 17 अक्टूबर को सोने की कीमत एक बार फिर अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, इसी दौरान चांदी के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली। आज शनिवार, 18 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है और सभी की निगाहें इस समय सोने के रेट पर टिकी हुई हैं।

आज का ताजा रेट (18 अक्टूबर)

24 कैरेट सोना: ₹13,278 प्रति ग्राम (₹1,32,780 प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट सोना: ₹12,171 प्रति ग्राम (₹1,21,710 प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट सोना: ₹9,959 प्रति ग्राम (₹99,590 प्रति 10 ग्राम)
चांदी: ₹184.90 प्रति ग्राम (₹1,84,900 प्रति किलोग्राम)

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट ₹13,293/ग्राम, 22 कैरेट ₹12,186/ग्राम
  • मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे: 24 कैरेट ₹13,278/ग्राम, 22 कैरेट ₹12,171/ग्राम
  • चेन्नई: 24 कैरेट ₹13,310/ग्राम, 22 कैरेट ₹12,201/ग्राम
  • अहमदाबाद और वडोदरा: 24 कैरेट ₹13,283/ग्राम, 22 कैरेट ₹12,176/ग्राम

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर होता है या रुपया फिसलता है, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों और महंगे हो सकते हैं।

शुक्रवार को कितना थे सोने का रेट?

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,33,770 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,21,700 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹99,580 प्रति 10 ग्राम

2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में लगभग 65% का उछाल देखा गया है। विश्लेषकों का कहना है कि यदि अमेरिकी फेड ब्याज दरों में कटौती करता है, तो सोना और महंगा हो सकता है।

चांदी के दामों में हल्की गिरावट

शुक्रवार को भारत में चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

  • चांदी का रेट: ₹18,500 प्रति 10 ग्राम
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹1,85,000

हालांकि, पिछले छह महीनों में चांदी ने भी रिकॉर्ड स्तर छुआ है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल की दूसरी छमाही में इसकी कीमतों में कुछ स्थिरता आ सकती है।

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें?

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत सहित दुनिया भर में सोने की कीमतों में उछाल अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों के चलते देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, त्योहारी सीजन में बढ़ती घरेलू मांग भी सोने की कीमतों में तेजी का बड़ा कारण है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!