किंशासा में पसरा मातम: शादी समारोह के दौरान इमारत में लगी भीषण आग, 22 की दर्दनाक मौ/त

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 11:46 AM

at least 22 people no more in a fire during a wedding ceremony in kinshasa

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा से एक बेहद दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह के दौरान एक इमारत में अचानक भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रशासन को...

किंशासा : कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा से एक बेहद दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह के दौरान एक इमारत में अचानक भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

आग शुक्रवार रात एक इमारत में लगी और शनिवार तड़के तक धधकती रही। यह इमारत किंशासा के उत्तरी हिस्से में स्थित लिंगवाला इलाके में है। आग से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए इमारत के संकरे गलियारों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शादी समारोह में शामिल लोगों ने आग में फंसे लोगों की मदद करने की कोशिश की। 

इमारत से निकाले गए कई लोगों को सड़क किनारे लिटाया गया जिनमें कुछ जीवित थे जबकि कुछ की मौत हो चुकी थी। लिंगवाला के मेयर नॉर्बर्ट मुशिंगा ने कांगो प्रेस एजेंसी को बताया कि फिलहाल मृतकों की संख्या 22 है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। आग लगने के सटीक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें: Typhoon Saudel: चक्रवात सौडेल का कहर, पूर्वी चीन में भीषण भूस्खलन से 2 की मौ/त, 10 लापता

कांगो के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैक्वेमिन शाबानी ने कहा, यह एक त्रासदी है। उन्होंने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। किंशासा के घनी आबादी वाले इलाकों में आग लगने की घटनाएं आम हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार शुष्क मौसम के दौरान आग लगने की घटनाएं आम होती हैं और इस साल भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!