GST Notice: RBL बैंक को ₹173 करोड़ से ज्यादा का GST नोटिस, बैंक ने चुनौती देने की बात कही

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 06:14 PM

rbl bank receives show cause notice for gst demand exceeding 173 crore

निजी क्षेत्र के आर.बी.एल. बैंक ने बुधवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2022-23 में कथित तौर पर गलत रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में 173.08 करोड़ रुपए से अधिक के माल एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) की मांग को लेकर कारण बताओ नोटिस मिला है।

नई दिल्लीः निजी क्षेत्र के आर.बी.एल. बैंक ने बुधवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2022-23 में कथित तौर पर गलत रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में 173.08 करोड़ रुपए से अधिक के माल एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) की मांग को लेकर कारण बताओ नोटिस मिला है। 

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ''नोटिस में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज और जुर्माने सहित 1,73,08,68,535 रुपए के जी.एस.टी. की मांग की गई है। यह मांग बैंक के डिजिटल बैंकिंग कारोबार इकाई के लिए अलग से लिए गए जी.एस.टी. पंजीकरण के तहत प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित है।'' 

आर.बी.एल. बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह महाराष्ट्र राज्य माल एवं सेवा कर प्राधिकरण से मिले कारण बताओ नोटिस पर अपना जवाब दाखिल करेगा। बैंक ने कहा कि उसके पास इस मामले को तथ्यों और गुण-दोष के आधार पर चुनौती देने के पर्याप्त आधार हैं। इसी तरह के मामले में वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए जी.एस.टी. प्राधिकरण से उसके पक्ष में आदेश मिल चुके हैं।

उसने कहा, ''वर्तमान आकलन और वित्त वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 में इसी तरह के मामले में जीएसटी प्राधिकरण से मिले अनुकूल आदेशों को देखते हुए, फिलहाल बैंक को उम्मीद नहीं है कि इस मामले का उसकी वित्तीय स्थिति, कारोबार या लाभ पर कोई महत्वपूर्ण प्रतिकूल असर पड़ेगा।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!