Bank Holiday October: गांधी जयंती से दशहरा तक...अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 01:16 PM

from gandhi jayanti to dussehra banks will remain closed

अक्टूबर का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी अहम रहने वाला है। त्योहारों, क्षेत्रीय अवकाश और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण कई राज्यों में बैंक ब्रांच अलग-अलग दिनों पर बंद रहेंगी। हालांकि, बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होती हैं और...

नई दिल्लीः अक्टूबर का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी अहम रहने वाला है। त्योहारों, क्षेत्रीय अवकाश और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण कई राज्यों में बैंक ब्रांच अलग-अलग दिनों पर बंद रहेंगी। हालांकि, बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होती हैं और राज्य व शहर के हिसाब से इनमें अंतर रहता है।

इसलिए अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कैश जमा करना, चेक से जुड़ा काम, KYC या कोई दस्तावेज जमा करना है, तो जाने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें।

2 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद

अक्टूबर की शुरुआत ही बैंक अवकाश से होगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। यह राष्ट्रीय अवकाश है, इसलिए इस दिन ब्रांच से जुड़े जरूरी काम नहीं हो सकेंगे।

त्योहारों के कारण कई राज्यों में छुट्टियां

अक्टूबर के दौरान दशहरा, दुर्गा पूजा, महालय अमावस्या, करवा चौथ और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 
 

तारीख छुट्टी किन जगहों पर बैंक बंद
2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
10 अक्टूबर महालय अमावस्या बेंगलुरु, कोलकाता
17 अक्टूबर महा सप्तमी अगरतला
19 अक्टूबर दशहरा कई शहरों में
20 अक्टूबर दशहरा/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा     गंगटोक, इंफाल
21 अक्टूबर विजय दशमी/दुर्गा पूजा  कई शहरों में
22 अक्टूबर दुर्गा पूजा   गंगटोक
23 अक्टूबर  दुर्गा पूजा गंगटोक
26 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे/वाल्मीकि जयंती कुछ शहरों में
29 अक्टूबर करवा चौथ शिमला
31 अक्टूबर  सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती   अहमदाबाद

 

रविवार और शनिवार की छुट्टियां भी

त्योहारों के अलावा अक्टूबर में बैंक 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर को रविवार के कारण बंद रहेंगे। वहीं 10 अक्टूबर दूसरा शनिवार और 24 अक्टूबर चौथा शनिवार है। इन दिनों भी बैंक ब्रांच बंद रहती हैं।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। ग्राहक जरूरत के मुताबिक UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, किसी डिजिटल सेवा की उपलब्धता बैंक के सिस्टम और सर्विस पर निर्भर कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!