Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Jul, 2026 01:26 PM

अगर आप भी आने वाले दिनों में ATM से कैश निकालने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है। देश के कुछ राज्यों में ATM में कैश भरने का काम करने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की मांह है कि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की जाए। इसी
बिजनेस डेस्कः अगर आप भी आने वाले दिनों में ATM से कैश निकालने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है। देश के कुछ राज्यों में ATM में कैश भरने का काम करने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की मांह है कि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की जाए। इसी वजह से कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। अगर ये हड़ताल लंबे समय तक जारी रही तो कई जगहों पर ATM में नकदी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जिसके कारण लोगों को दिक्कत हो सकती है।
फिलहाल इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में अधिक देखने को मिल सकता है। हालांकि, यदि विवाद का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अन्य राज्यों में भी कैश रीफिलिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
इस कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं हड़ताल
रिपोर्टों के अनुसार, Hitachi Payment Services और CMS Info Systems जैसी कैश मैनेजमेंट कंपनियों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। ये कंपनियां देशभर में बड़ी संख्या में ATM में नकदी भरने और उससे जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।
CATMi ने कही ये बात
इस बीच, Confederation of ATM Industry (CATMi) ने पहले ही भारतीय बैंक संघ (IBA) को पत्र लिखकर ATM नेटवर्क पर बढ़ते दबाव की ओर ध्यान दिलाया था। संगठन का कहना है कि नए वेतन नियमों और ईंधन लागत में वृद्धि के कारण ATM संचालन का खर्च करीब 20% बढ़ गया है, जिससे मौजूदा विवाद की स्थिति बनी है।
हालांकि, अभी तक सभी ATM पर व्यापक स्तर पर नकदी संकट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हड़ताल की अवधि और बैंकों व कंपनियों के बीच बातचीत के नतीजों पर आगे की स्थिति निर्भर करेगी।