Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Aug, 2026 12:29 PM

Home loan interest rate: घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने होम लोन ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती की है। अब बैंक 7% सालाना शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा
Home loan interest rate: घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने होम लोन ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती की है। अब बैंक 7% सालाना शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही बैंक ने प्रोसेसिंग फीस भी पूरी तरह माफ कर दी है, जिससे नए ग्राहकों की शुरुआती लागत कम हो जाएगी। यह सुविधा सीमित अवधि के लिए शुरू की गई विशेष पेशकश 'मानसून धमाका' के तहत दी जा रही है।
किसे मिलेगा 7% ब्याज पर होम लोन?
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार, 750 से 799 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को 7.25% सालाना ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा। 800 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दर 7% सालाना से शुरू होगी।
प्रोसेसिंग फीस भी माफ
इस ऑफर के तहत होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह खत्म कर दी है। आमतौर पर होम लोन लेते समय ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में ये ऑफर ग्राहकों की शुरुआती लागत को कम कर सकता है।
EMI पर कितना पड़ेगा असर?
ब्याज दर कम होने से होम लोन की मासिक EMI भी कम हो सकती है। लंबे समय के लोन में ब्याज दर में थोड़ी- सी कमी भी टोटल ब्याज भुगतान में अच्छी-खासी बचत करा सकती है। हालांकि, ओरिजिनल ईएमआई लोन की राशि और समय के अनुसार अलग-अलग होगी।