इमारत में आग लगने से दम घुटने के कारण 7 लोग अस्पताल में भर्ती, सभी की हालत स्थिर

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 01:05 AM

seven people hospitalized due to suffocation following a fire in the building

मुंबई में बांद्रा (पश्चिम) इलाके की एक रिहायशी इमारत में शनिवार को आग लगने के बाद धुएं की चपेट में आने से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई अग्निशमन सूत्रों के मुताबिक बांद्रा (पश्चिम) में स्टेशन रोड पर स्थित सात मंजिला इमारत‘एम के...

नेशनल डेस्क : मुंबई में बांद्रा (पश्चिम) इलाके की एक रिहायशी इमारत में शनिवार को आग लगने के बाद धुएं की चपेट में आने से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई अग्निशमन सूत्रों के मुताबिक बांद्रा (पश्चिम) में स्टेशन रोड पर स्थित सात मंजिला इमारत‘एम के चेंबूर'के‘बी विंग'में सुबह 10:23 बजे आग लगने की सूचना मिली।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक अपडेट में बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और सुबह 10:49 बजे तक इसे पूरी तरह बुझा दिया। दम घुटने की शिकायत के बाद प्रभावित सात लोगों को बांद्रा भाभा अस्पताल ले जाया गया।

इनकी पहचान गज़ाला जावेद शेख (47), जावेद दिलदार शेख (48), ताहिरा इस्माइल शेख (28), मोहिउद्दीन जावेद शेख (8), इस्माइल अखिनुद्दीन शेख (38), मारिया जावेद शेख (12) और माहे नूर जावेद शेख (20) के रूप में हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी सात लोगों की हालत स्थिर है और उनका इलाज आउटपेशेंट (ओपीडी) के तौर पर किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!