ब्याज दर में और कटौती की गुंजाइश सीमितः रजनीश कुमार

Edited By Updated: 09 Nov, 2017 03:01 PM

restricting scope for interest rates cut  rajneesh kumar

भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने आज कहा कि ब्याज दर में और कटौती की गुंजाइश सीमित है। यह पूछे जाने पर कि ब्याज दर में कटौती का चक्र पूरा हो चुका है, उन्होंने कहा कि ऐसा ही लगता है। कुमार ने कहा, ‘‘अगर आप बांड पर रिटर्न को...

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने आज कहा कि ब्याज दर में और कटौती की गुंजाइश सीमित है। यह पूछे जाने पर कि ब्याज दर में कटौती का चक्र पूरा हो चुका है, उन्होंने कहा कि ऐसा ही लगता है। कुमार ने कहा, ‘‘अगर आप बांड पर रिटर्न को देखे, उसमें हाल में तेजी आई है। मुझे लगता है कि जमा और कर्ज दोनों के मामले में ब्याज दरों में और कटौती की गुंजाइश सीमित है। जब तक आप जमा पर ब्याज दर में कटौती नहीं करते, कर्ज पर लिए जाने वाले ब्याज में कमी नहीं कर सकते। फिलहाल हम काफी हद तक स्थिर ब्याज दर की स्थिति में हैं।’’

पिछले सप्ताह देश के सबसे बड़ा बैंक एस.बी.आई. ने आवास एवं वाहन कर्ज के लिए ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की थी। यह पूछे जाने पर कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकार की तरफ से पूंजी डाले जाने से क्या ब्याज दर में वृद्धि होगी, उन्होंने कहा, ‘‘इसकी संभावना है।’’ यहां आयोजित ‘इंटरनेशनल मेंटरिंग सम्मिट’ के दौरान उन्होंने अलग से बातचीत में कहा कि पूंजी डाले जाने को लेकर बांड जारी किए जाने से 0.1 से 0.15 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। पिछले महीने सरकार ने फंसे कर्ज से प्रभावित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ करने के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डाले जाने की घोषणा की। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!