रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 90.96 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 11:12 AM

rupee fell seven paise to 90 96 per dollar in early trade

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.96 पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर...

मुंबईः रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.96 पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों की खराब शुरुआत ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला, हालांकि विदेशी निवेशकों के निवेश ने इसे सहारा दिया एवं तेज गिरावट को रोक दिया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.91 पर खुला। फिर टूटकर 90.96 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को पांच पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.89 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.81 पर रहा। 

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.29 अंक टूटकर 82,769.37 अंक पर जबकि निफ्टी 145.85 अंक फिसलकर 25,567.15 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.10 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 3,483.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!