अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 90.69 पर बंद

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 05:15 PM

the rupee strengthened by five paise against the us currency at 90 69

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 90.69 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया बढ़त में रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के लगातार...

मुंबईः रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे मजबूत होकर 90.69 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया बढ़त में रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के लगातार पूंजी निकासी और डॉलर की मजबूती ने रुपया पर दबाव बनाया और इसकी तेजी पर अंकुश लगाया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.72 पर खुला और सीमित दायरे में रहा। रुपया ऊंचे में 90.64 तक गया और नीचे में 90.78 तक आया। 

कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.69 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से पांच पैसे मजबूत है। रुपया सोमवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ 90.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि रुपए में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी और डॉलर की मजबूती के कारण थोड़ी कमजोरी के साथ कारोबार हुआ। हालांकि, घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से गिरावट पर अंकुश लगा। चौधरी ने कहा, ''निवेशक अब इस सप्ताह अमेरिकी आवास बाजार और जीडीपी आंकड़ों पर नजर रख सकते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 90.50 रुपए से 91 रुपए के बीच रहने का अनुमान है।'' 

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 97.03 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 प्रतिशत कह बढ़त के साथ 83,450.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 25,725.40 पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 972.13 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!