अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में सतर्क शुरुआत

Edited By Updated: 18 Feb, 2022 10:58 AM

rupee opens cautiously against us dollar

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने की चिंताओं के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सतर्क रुख के साथ खुला।

मुंबईः रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने की चिंताओं के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सतर्क रुख के साथ खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.03 पर खुला, और 75.02 के ऊपरी तथा 75.06 के निचले भाव तक गया। रुपया बृहस्पतिवार को 75.06 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 95.80 पर था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत गिरकर 92.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!