Rupee Strong: रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा रुपया, आज डॉलर के मुकाबले इतना हुआ मजबूत

Edited By Updated: 09 Sep, 2025 12:09 PM

rupee recovered from record low strengthened this much against dollar today

भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 87.95 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते रुपए को बढ़त मिली, जबकि भारत पर अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं ने घरेलू मुद्रा की बढ़त को सीमित किया।...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 87.95 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते रुपए को बढ़त मिली, जबकि भारत पर अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं ने घरेलू मुद्रा की बढ़त को सीमित किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारत पर अमेरिकी शुल्क की चिंताओं और वैश्विक अनिश्चितता के कारण रुपया दबाव में रह सकता है।

इसके अलावा, घरेलू मुद्रा के रिकॉर्ड निचले स्तर पर होने के कारण आगे गिरावट रोकने के लिए आरबीआई हस्तक्षेप कर सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.98 पर खुला और फिर 87.95 पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 88.38 पर पहुंच गया था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.40 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.53 प्रतिशत बढ़कर 66.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!