सेल का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 31% बढ़ा

Edited By Updated: 11 Jun, 2021 01:12 PM

sail net profit up 31 in march quarter

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सेल ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 3,469.88 करोड़ रुपए हो गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शेयर बाजार को बताया

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सेल ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 3,469.88 करोड़ रुपए हो गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 2,647.52 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। 

कंपनी की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बढ़कर 23,533.19 करोड़ रुपए हो गई, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 16,574.71 करोड़ रुपए थी। इस दौरान उसका कुल खर्च 18,829.26 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले 11,682.12 करोड़ रुपए था। सेल ने बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 2,725.16 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,443.80 करोड़ रुपए हो गया। 

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कोविड-19 महामारी के प्रकोप और इसकी रोकथाम के उपायों ने आर्थिक गतिविधियों को बाधित किया, जिसके चलते कंपनी के परिचालन में कमी करनी पड़ी।'' कंपनी ने आगे कहा कि आर्थिक गतिविधियों के क्रमिक रूप से सामान्य होने के बाद वह सामान्य क्षमता पर काम कर रही है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!