Credit Card यूजर्स के लिए जरूरी जानकारी, SBI और HDFC 1 जुलाई से लागू करेंगे नए नियम

Edited By Updated: 25 Jun, 2026 12:04 PM

sbi and hdfc credit card rules change july

1 जुलाई 2026 से देश के प्रमुख बैंक SBI और HDFC बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर रिवॉर्ड पॉइंट्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और कुछ विशेष ट्रांजेक्शन पर मिलने वाले लाभों पर पड़ेगा।

बिजनेस डेस्कः 1 जुलाई 2026 से देश के प्रमुख बैंक SBI और HDFC बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर रिवॉर्ड पॉइंट्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और कुछ विशेष ट्रांजेक्शन पर मिलने वाले लाभों पर पड़ेगा।

HDFC Bank ने बदले लाउंज और रिवॉर्ड नियम

HDFC Bank ने Regalia Gold और Diners Club Privilege क्रेडिट कार्ड्स के लिए नए नियम लागू किए हैं। बैंक के अनुसार, रिवॉर्ड पॉइंट्स की गणना के नियमों में बदलाव पहले ही लागू हो चुके हैं, जबकि एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नए नियम 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगे।

Regalia Gold कार्डधारकों को घरेलू एयरपोर्ट लाउंज सुविधा का लाभ लेने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपए खर्च करने होंगे। निर्धारित खर्च पूरा करने वाले ग्राहकों को ही यह सुविधा मिलेगी।

वहीं, Diners Club Privilege कार्ड पर भी खर्च-आधारित लाउंज एक्सेस व्यवस्था लागू की गई है। तय सीमा तक खर्च करने वाले ग्राहकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज विजिट वाउचर प्रदान किए जाएंगे। हालांकि, बैंक ने कार्ड की जॉइनिंग और रिन्यूअल फीस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: डॉयचे बैंक ने घटाया gold price का अनुमान, 20% सस्ता हो सकता है सोना

SBI Card ने रिवॉर्ड पॉइंट्स पर लगाई सीमा

SBI Card ने PhonePe SBI Card Purple और PhonePe SBI Card Select Black पर रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे। नए नियमों के अनुसार बैंक ने दोनों कार्ड्स पर मिलने वाले मासिक रिवॉर्ड पॉइंट्स की अधिकतम सीमा तय कर दी है। Purple कार्ड पर इंश्योरेंस और अन्य खर्चों के लिए अलग-अलग कैप लागू होगा। इसी तरह Select Black कार्ड पर भी इंश्योरेंस और अन्य ट्रांजेक्शन के लिए अलग लीमिट निर्धारित की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन खर्च पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की अधिकतम लीमिट भी पहले के मुकाबले कम कर दी गई है।

इन खर्चों पर नहीं मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स

नए नियमों के अनुसार, SBI Card ने कुछ अतिरिक्त खर्च श्रेणियों को रिवॉर्ड प्रोग्राम से बाहर कर दिया है। Select Black कार्डधारकों को अब टोल भुगतान, गिफ्ट कार्ड खरीद, ज्वेलरी खरीदारी, एजुकेशन से जुड़ा पेमेंट, कुछ यूटिलिटी बिल, इंश्योरेंस भुगतान और PhonePe प्लेटफॉर्म के बाहर किए गए कुछ UPI ट्रांजेक्शनों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। बैंक का कहना है कि इन बदलावों के उद्देश्य रिवॉर्ड प्रोग्राम को अधिक बेहतर बनाना और नॉन-कोर खर्च कैटेगरी पर मिलने वाले लाभों को सीमित करना है।

यह भी पढ़ें: टमाटर ने बिगाड़ा किचन का बजट, ₹70 के पार पहुंची कीमतें, सरकार लाई राहत की योजना

ग्राहकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड चुनते समय केवल रिवॉर्ड पॉइंट्स ही नहीं बल्कि खर्च की आदतों को भी ध्यान में रखना चाहिए, जिन ग्राहकों का खर्च एयरपोर्ट ट्रैवल, ऑनलाइन शॉपिंग या डिजिटल भुगतान पर ज्यादा है, उन्हें नए नियमों का असर समझना चाहिए। यदि आप HDFC Bank या SBI Card के इन क्रेडिट कार्ड्स का उपयोग करते हैं, तो 1 जुलाई से पहले नई शर्तों और नियमों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!