HDFC बैंक में गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, दो वरिष्ठ अधिकारी जांच के घेरे में

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 03:23 PM

hdfc bank is accused of leaking confidential information

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल HDFC बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर गोपनीय कारोबारी जानकारी बाहरी लोगों के साथ साझा करने का आरोप लगा है। बैंक की आंतरिक जांच में ऐसे सबूत मिलने की बात सामने आई है, जिनसे संकेत मिलता है कि

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल HDFC बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर गोपनीय कारोबारी जानकारी बाहरी लोगों के साथ साझा करने का आरोप लगा है। बैंक की आंतरिक जांच में ऐसे सबूत मिलने की बात सामने आई है, जिनसे संकेत मिलता है कि अधिकारियों ने बैंक की कारोबारी रणनीति और बाजार को प्रभावित करने वाली संवेदनशील जानकारी साझा की थी। फिलहाल, बैंक यह पता लगाने में जुटा है कि इस जानकारी का कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ।

मामले से परिचित लोगों के मुताबिक, दोनों अधिकारी बैंक के महत्वपूर्ण कारोबार और विभागों की जिम्मेदारी संभालते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी लीक होने का संदेह हुआ था, जिसके बाद बैंक ने आंतरिक जांच शुरू की। इसी जांच के दौरान दोनों अधिकारियों की पहचान सामने आई। हालांकि, मामले में अंतिम निष्कर्ष और संभावित कार्रवाई को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

HDFC बैंक ने जांच की पुष्टि की

HDFC बैंक के प्रवक्ता ने आंतरिक जांच जारी होने की पुष्टि की है। बैंक ने कहा कि उसकी नीतियों के तहत मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है और उनकी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

हालांकि, बैंक ने संबंधित अधिकारियों की पहचान और जांच के विस्तृत निष्कर्षों पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। बैंक का कहना है कि वह कामकाज में नैतिकता, पारदर्शिता और बेहतर कॉरपोरेट गवर्नेंस के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नियमों के संभावित उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है।

मैनेजमेंट की चुनौतियों के बीच जांच

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब HDFC बैंक नेतृत्व और प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। पिछले तीन दशकों में बैंक ने मजबूत आंतरिक नियंत्रण, सतर्क प्रबंधन और लगातार मुनाफे के दम पर अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, बोर्ड स्तर के विवादों और वरिष्ठ अधिकारियों के जाने के बाद बैंक के नेतृत्व को लेकर भी चर्चाएं बढ़ी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक अपने इतिहास में पहली बार ऐसे CEO की नियुक्ति की तैयारी कर रहा है, जो संस्थान के भीतर से नहीं आएंगे। इस साल अब तक बैंक के शेयर में करीब 28% की गिरावट भी दर्ज की गई है।

वरिष्ठ प्रबंधन और बोर्ड को दी गई जानकारी

मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, जांच और उसके निष्कर्षों की जानकारी इस साल की शुरुआत में वरिष्ठ प्रबंधन और बोर्ड के कुछ सदस्यों को दी गई थी। संबंधित अधिकारियों को भी जांच के निष्कर्षों से औपचारिक रूप से अवगत कराया गया है। हालांकि, उनके खिलाफ किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई पर अभी अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!