SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल खत्म, सरकार ने नए अध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे

Edited By Updated: 27 Jan, 2025 10:36 AM

sebi chairperson madhabi puri buch s term ends

केंद्र सरकार ने शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी की मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। वित्त मंत्रालय ने...

बिजनेस डेस्कः केंद्र सरकार ने शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी की मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। वित्त मंत्रालय ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नए अध्यक्ष के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 17 फरवरी 2025 है।

नए SEBI चेयरपर्सन की सैलरी और अन्य शर्तें

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने जानकारी दी है कि नए अध्यक्ष को दो वेतन विकल्पों में से चुनने का अधिकार होगा:

  • भारत सरकार के सचिव के समान स्वीकार्य वेतन।
  • हर महीने ₹5,62,500 की कंसॉलिडेटेड सैलरी। इस विकल्प में घर और वाहन की सुविधा शामिल नहीं होगी। नियुक्ति अधिकतम पांच साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए की जाएगी।

माधबी पुरी बुच का विवादास्पद कार्यकाल

माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च 2022 को SEBI चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। वह SEBI की पहली महिला अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल कई अहम फैसलों और विवादों से भरा रहा। इससे पहले, वह अप्रैल 2017 से मार्च 2022 तक SEBI की होल-टाइम मेंबर के रूप में कार्यरत थीं।

नई नियुक्ति के लिए प्रक्रिया की शुरुआत के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस महत्वपूर्ण पद पर कौन नियुक्त होता है और बाजार को दिशा देने में उनकी क्या भूमिका रहेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!