SpiceJet का दिवाली धमाका, 749 रुपए में कीजिए हवाई सफर

Edited By Updated: 27 Oct, 2015 01:28 PM

spicejet airlines festive offer

कम किराए वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने आज अपने नेटवर्क की तीन लाख से अधिक सीटों की रियायती बिक्री की घोषणा की है और इस सीमित अवधि की बुकिंग

नई दिल्लीः कम किराए वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने आज अपने नेटवर्क की तीन लाख से अधिक सीटों की रियायती बिक्री की घोषणा की है और इस सीमित अवधि की बुकिंग योजना के तहत घरेलू उड़ानों का मूल किराया 749 रुपए (कर रहित) होगा जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए मूल किराया 3,999 रुपए होगा।  
 
स्पाइसजेट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पहले आआे पहले पाआे के आधार पर ‘दिवाली सेल धमाका’ के तहत अगले साल फरवरी से अगले नौ महीने के बीच यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी ।  
 
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा ‘‘आकर्षक किराए और हमारे विस्तृत नैटवर्क के कारण विभिन्न स्थानों के लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।’’  विमानन कंपनी ने कहा कि हवाई टिकटों की रियायती बिक्री आज से शुरू हुई है और 29 अक्तूबर तक जारी रहेगी जबकि यात्रा एक फरवरी 2016 से 29 अक्तूबर 2016 तक की जा सकेगी।  
 
स्पाइसजेट ने कहा कि हर तरह के शुल्क-कर समेत एक तरफ का किराया सभी बड़े शहरेां और कुछ आकर्षक घरेलू पर्यटक स्थलों के लिए लागू होगा। इस पेशकश के तहत दिल्ली से अमृतसर और अहमदाबाद से मुंबई के लिए मूल किराया :कर रहित: 749 रुपए होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!