Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Apr, 2026 12:19 PM

अगले हफ्ते यानि 13 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में केवल 4 ट्रेडिंग डे ही होंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) मंगलवार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर बंद रहेंगे। इससे पहले भी पिछले हफ्ते Good...
बिजनेस डेस्कः अगले हफ्ते यानि 13 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में केवल 4 ट्रेडिंग डे ही होंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) मंगलवार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर बंद रहेंगे। इससे पहले भी पिछले हफ्ते Good Friday और Mahavir Jayanti के कारण बाजार दो दिन बंद रहा था।
साल 2026 में शेयर बाजार कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेगा, जिनमें से 6 छुट्टियां पहले ही निकल चुकी हैं यानी आने वाले महीनों में भी कई दिन ऐसे होंगे जब ट्रेडिंग नहीं होगी। अंबेडकर जयंती के बाद अगली छुट्टी Maharashtra Day (1 मई) को होगी, जबकि मई में ही Eid al-Adha (28 मई) के दिन भी बाजार बंद रहेगा।
जून से नवंबर के बीच भी कई महत्वपूर्ण मौकों पर बाजार बंद रहेगा, जैसे Muharram (26 जून), Ganesh Chaturthi (14 सितंबर), Gandhi Jayanti (2 अक्टूबर), Dussehra (20 अक्टूबर), Diwali Balipratipada (10 नवंबर) और Guru Nanak Jayanti (24 नवंबर)। साल की आखिरी छुट्टी Christmas (25 दिसंबर) को होगी।
क्या खुला रहेगा MCX?
कमोडिटी बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) अंबेडकर जयंती पर सुबह के सत्र में बंद रहेगा लेकिन शाम को ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। वहीं National Commodity & Derivatives Exchange (NCDEX) इस दिन सुबह और शाम—दोनों सत्रों में पूरी तरह बंद रहेगा।