TCS के CEO की सैलरी 6.3% बढ़ी, एक साल में कमाए 28.1 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 16 May, 2026 01:20 PM

tcs ceo s salary rises 6 3  earns 28 1 crore in a year

भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2025-26 में सैलरी के तौर पर 28.1 करोड़ रुपए कमाए। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में 6.3 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी कंपनी...

नई दिल्लीः भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक के. कृतिवासन ने वित्त वर्ष 2025-26 में सैलरी के तौर पर 28.1 करोड़ रुपए कमाए। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में 6.3 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट से मिली। 

रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह और टीसीएस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया और पूरे वित्त वर्ष के लिए केवल 4.2 लाख रुपए की सिटिंग फीस ली है। वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, ''नीति के अनुसार, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कमीशन नहीं लिया है, इसलिए इसका उल्लेख नहीं किया गया है।'' कृतिवासन के 2025-26 के वेतन पैकेज में 1.67 करोड़ रुपए का मूल वेतन, 1.43 करोड़ रुपए के लाभ, सुविधाएं और भत्ते और 25 करोड़ रुपए का प्रदर्शन-आधारित कमीशन शामिल था।

आईटी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी की वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ का वेतन टीसीएस कर्मचारियों के औसत वेतन से 332.8 गुना अधिक था। रिपोर्ट के मुताबिक आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान कर्मचारियों के औसत वेतन में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारत में कनिष्ठ और मध्य स्तर के कर्मचारियों के औसत वार्षिक वेतन में 4.5 प्रतिशत से 7.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि शीर्ष प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दहाई अंकों में वेतन वृद्धि मिली। 

टीसीएस का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 12.22 प्रतिशत बढ़कर 13,718 करोड़ रुपए रहा। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, शुद्ध लाभ 1.35 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 49,210 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 48,553 करोड़ रुपए था। कंपनी का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 9.64 प्रतिशत बढ़कर 70,698 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पूरे वित्त वर्ष के लिए यह 4.58 प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपए रहा। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!