वस्त्र उद्योग PLI योजना : सरकार ने आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 03:26 PM

textile industry pli scheme the government has extended the application

सरकार ने कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स और टेक्निकल टेक्सटाइल सहित क्षेत्रों से बड़ी संख्या में...

नई दिल्लीः सरकार ने कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स और टेक्निकल टेक्सटाइल सहित क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आवेदन मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अगस्त 2025 इसके लिए आवेदन लेने शुरू किए गए थे। 

कपड़ा मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘उद्योग जगत की बढ़ती रुचि से उत्साहित होकर सरकार संभावित निवेशकों को इस योजना में भाग लेने एवं लाभ उठाने का एक और अवसर प्रदान कर रही है।'' अब तक 74 भागीदार कंपनियों को पीएलआई योजना के तहत लाभार्थियों के रूप में चुना गया है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!