Adani Share: गिरते बाजार में Adani के इस शेयर ने मारी बाजी, जानें अचानक क्यों आया 20% का उछाल?

Edited By Updated: 22 Sep, 2025 12:02 PM

this adani stock has won in a falling market why suddenly jumped 20

सोमवार को बाजार में गिरावट के बावजूद अडानी पावर के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 20% उछलकर ₹168.90 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के स्टॉक स्प्लिट की वजह से आई है।

बिजनेस डेस्कः सोमवार को बाजार में गिरावट के बावजूद अडानी पावर के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 20% उछलकर ₹168.90 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के स्टॉक स्प्लिट की वजह से आई है।

क्या है मामला?

अडानी पावर ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹2 कर दिया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास पहले 1 शेयर था, अब उन्हें इसके बदले 5 शेयर मिलेंगे। हालांकि, कुल निवेश राशि में कोई बदलाव नहीं होगा। कंपनी ने अपने शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने का ऐलान किया था। इसके लिए 22 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई थी। यह निर्णय कंपनी के बोर्ड ने 1 अगस्त 2025 को मंजूर किया था।

क्यों किया गया स्टॉक स्प्लिट?

कंपनी ने कहा कि स्टॉक स्प्लिट का उद्देश्य रिटेल और छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना है। शेयरों को छोटे हिस्सों में बांटने से लिक्विडिटी बढ़ती है और खरीद-बिक्री आसान होती है।

शेयरधारकों पर असर

  • रिकॉर्ड डेट तक शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को नए बंटे हुए शेयर सीधे उनके डिमैट अकाउंट में मिल जाएंगे।
  • स्टॉक स्प्लिट के बाद अदाणी पावर के कुल 385.69 करोड़ शेयर (फेस वैल्यू ₹10) बढ़कर 1,928.46 करोड़ शेयर (फेस वैल्यू ₹2) हो जाएंगे।
  • कंपनी का कुल मार्केट कैप पहले जैसा ही रहेगा।
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!