5 लाख इनाम जीतने का आज आखिरी मौका, रेलवे के लिए कीजिए ये काम और बन जाइए लखपति

Edited By Updated: 31 May, 2025 12:37 PM

today is the last chance to win a prize of up to 5 lakhs just have

भारतीय रेलवे देशभर के रेलवे स्टेशनों पर लगी डिजिटल घड़ियों को नए रूप में प्रस्तुत करने की योजना बना रहा है। इसके लिए रेलवे ने "नेशनल डिजिटल क्लॉक डिजाइन प्रतियोगिता" की घोषणा की है, जिसमें प्रोफेशनल्स, कॉलेज और स्कूल के छात्र भाग लेकर 5 लाख रुपए तक...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रेलवे देशभर के रेलवे स्टेशनों पर लगी डिजिटल घड़ियों को नए रूप में प्रस्तुत करने की योजना बना रहा है। इसके लिए रेलवे ने "नेशनल डिजिटल क्लॉक डिजाइन प्रतियोगिता" की घोषणा की है, जिसमें प्रोफेशनल्स, कॉलेज और स्कूल के छात्र भाग लेकर 5 लाख रुपए तक का इनाम जीत सकते हैं।

आज है आखिरी मौका

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपनी डिज़ाइन आज, 31 मई 2025 की शाम तक ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी। ईमेल पता है: contest.pr@rb.railnet.gov.in

यह नियम रहेंगे जरूरी

  • डिज़ाइन हाई-रेजोल्यूशन में होनी चाहिए, जिसमें कोई वॉटरमार्क या लोगो नहीं होना चाहिए।
  • डिज़ाइन के साथ मौलिकता प्रमाण पत्र (Certificate of Originality) देना अनिवार्य है।
  • प्रतिभागी एक से अधिक डिजाइन भी भेज सकते हैं।

तीन श्रेणियां, अलग-अलग पुरस्कार

रेलवे ने प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा है:

  • प्रोफेशनल्स
  • कॉलेज छात्र
  • स्कूल छात्र

तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक में पांच-पांच सांत्वना पुरस्कार 50,000 रुपए के दिए जाएंगे। 

रचनात्मकता के साथ जुड़िए भारतीय रेल से

रेलवे ने अपने संदेश में कहा, "भारतीय रेल के साथ समय को दीजिए नई पहचान!" यह प्रतियोगिता आम लोगों को रेलवे की छवि को आधुनिक और सृजनात्मक बनाने में सहभागी बनने का मौका देती है।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!