Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Aug, 2026 11:59 AM

भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के लिए यह जरूरी खबर है। ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन के मौके पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। ईद-ए-मिलाद 26 अगस्त और रक्षाबंधन 28 अगस्त, 2026 को मनाया जाएगा। इस मौके पर
मुंबईः भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के लिए यह जरूरी खबर है। ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन के मौके पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है। ईद-ए-मिलाद 26 अगस्त और रक्षाबंधन 28 अगस्त, 2026 को मनाया जाएगा। इस मौके पर BSE और NSE में कारोबार बंद नहीं रहेगा। दोनों ही दिन स्टॉक एक्सचेंज के आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर में शामिल नहीं हैं। सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि MCX पर भी ट्रेडिंग चालू रहेगी।
2026 में अब कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
- 14 सितंबर, सोमवार: गणेश चतुर्थी
- 2 अक्टूबर, शुक्रवार: महात्मा गांधी जयंती
- 20 अक्टूबर, मंगलवार: दशहरा
- 10 नवंबर, मंगलवार: दिवाली-बलिप्रतिपदा
- 24 नवंबर, मंगलवार: प्रकाश गुरुपुरब श्री गुरु नानक देव
- 25 दिसंबर, शुक्रवार: क्रिसमस
8 नवंबर, रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार में विशेष कारोबार होगा। दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी। BSE और NSE इस विशेष सत्र के समय की घोषणा दिवाली से पहले अलग से करेंगे।