Amul और Mother Dairy को चुनौती देगा Reliance, 20 रुपए में लॉन्च किया Joyland फ्लेवर्ड मिल्क

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 11:13 AM

reliance to challenge amul and mother dairy launches  joyland

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस अब सॉफ्ट ड्रिंक और आइसक्रीम के बाद फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में भी उतर गई है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने तमिलनाडु में अपने नए ब्रांड Joyland Flavoured Milk को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत

नई दिल्लीः मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस अब सॉफ्ट ड्रिंक और आइसक्रीम के बाद फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में भी उतर गई है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने तमिलनाडु में अपने नए ब्रांड Joyland Flavoured Milk को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 20 रुपए रखी है। इस लॉन्च के साथ रिलायंस की सीधी प्रतिस्पर्धा Amul, Mother Dairy, ITC और अन्य स्थापित ब्रांडों से होगी।

स्ट्रॉबेरी और वनीला फ्लेवर में मिलेगा Joyland

कंपनी के मुताबिक, Joyland Flavoured Milk डेयरी सामग्री से तैयार किया जाएगा। शुरुआत में इसे स्ट्रॉबेरी और वनीला जैसे फ्लेवर में पेश किया गया है। इसे ऐसे पैक में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे चलते-फिरते भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। रिलायंस का उद्देश्य किफायती कीमत पर ग्राहकों को स्वादिष्ट डेयरी ड्रिंक उपलब्ध कराना और रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी उत्पादों की श्रेणी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है।

तमिलनाडु से होगी शुरुआत, आगे दूसरे राज्यों पर नजर

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार के अनुसार, रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी बाजार में प्रवेश कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी ने Joyland की शुरुआत तमिलनाडु से की है और भविष्य में इसे डेयरी ड्रिंक्स की व्यापक रेंज के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।

आने वाले समय में कंपनी इस उत्पाद को देश के अन्य बाजारों में भी पहुंचा सकती है। हालांकि, इसका विस्तार किन राज्यों में और कब किया जाएगा, इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

8,000 करोड़ रुपए से बड़ा हो सकता है फ्लेवर्ड मिल्क बाजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में फ्लेवर्ड मिल्क बाजार का आकार 2025 में करीब 7,600 करोड़ रुपए था, जबकि 2026 में इसके लगभग 8,360 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2021 में यह बाजार करीब 4,420 करोड़ रुपए का बताया गया था।

इस श्रेणी में Amul Kool, Mother Dairy, Nandini, Sunfeast Smoodh और Cavin's जैसे ब्रांड पहले से मौजूद हैं। ऐसे में Joyland की एंट्री से बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!