गौवंश की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग के बजट में की 10 गुना बढ़ौतरी

Edited By Updated: 13 Mar, 2023 07:41 PM

2000 crore rupees reserve to increase the income of 2 lakh families

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पशुओं की देखभाल हेतु प्रदेश में 6 पॉलीक्लीनिक बनाए जाएंगे। चरखी दादरी में भी एक पॉलीक्लीनिक बनाया जाएगा। वर्तमान में 7 पॉलीक्लीनिक कार्यरत हैं। इसके अलावा प्रदेश में गौवंश की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग के...

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पशुओं की देखभाल हेतु प्रदेश में 6 पॉलीक्लीनिक बनाए जाएंगे। चरखी दादरी में भी एक पॉलीक्लीनिक बनाया जाएगा। वर्तमान में 7 पॉलीक्लीनिक कार्यरत हैं। इसके अलावा प्रदेश में गौवंश की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग के बजट में 10 गुणा बढ़ोतरी करके 400 करोड़ रुपए कर दिया है। मुख्यमंत्री सोमवार को चरखी दादरी में 39वीं हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी-2023 के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जे.पी. दलाल और पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण और पशुपालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ उपस्थित थे।
 

 

 

 

2 लाख परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए 2000 करोड़ रुपए रिजर्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिन परिवारों की आय 1 लाख रुपए से कम है, उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत अधिकतर परिवार पशुपालन के काम में आगे आ रहे हैं, जिनकी सहायता के लिए बैंकों के माध्यम से इन परिवारों को ऋण दिलवाया जा रहा है। इस साल 2 लाख परिवारों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पशुपालन या अन्य किसी कार्य के लिए इन 2 लाख परिवारों के लिए 2000 करोड़ रुपए रिजर्व रखा गया है।
 

 

 

 

सांझी डेयरी से पशुपालकों को मिलेगी पशुओं को रखने की जगह
मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में एक नया प्रोजैक्ट सांझी डेयरी की परिकल्पना की गई है। इस परियोजना के तहत पंचायत की जमीन पर एक शैड बनाया जाएगा, जिसमें पशुपालक, जिनके पास अपने पशु बांधने के लिए जगह नहीं है, वे इस कॉमन शैड में अपने पशुओं को रख सकेंगे। सहकारिता विभाग द्वारा इस कार्य को किया जाएगा। 1 अप्रैल, 2023 से इस योजना को लांच किया जाएगा।
 

 

 

 

प्रदेश सरकार ने गौ वंश की सुरक्षा के लिए बनाए कड़े कानून
मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौ वंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। गौ हत्या करने पर 10 साल तक की सजा तथा जुर्माने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 632 गौशालाएं है। गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है। बेसहारा गौ वंश की देखभाल के लिए बजट में वृद्धि की गई है। इसमें उन गौशालाओं को अधिक बजट दिया जाएगा, जो बेसहारा गौ वंश की देखभाल करेंगी। पंचायत या अन्य संस्थाशएं भी गौशाला बनाकर पशुओं की देखभाल करेंगी, उन्हें भी अनुदान दिया जाएगा।
 

 

 

 

मेले आयोजित करने का उद्देश्य किसानों व पशुपालकों को नई नई तकनीकों की जानकारी देना है : जे.पी. दलाल
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि इस प्रकार के मेले आयोजित करने का उद्देश्य किसानों व पशुपालकों को नई-नई तकनीकों की जानकारी देना है, ताकि इन तकनीकों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी कर उनकी आमदनी को बढ़ाना है।
उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बार के बजट में गौ सेवा आयोग के बजट को 10 गुना बढ़ा दिया है। गौ सेवा आयोग की नीति है कि 22 जिलों में एक गौ वन बने, जहां इन पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा अकेला प्रदेश है, जहां 8 लाख से ज्यादा पशुओं का बीमा किया गया है।

 


उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नीतियों के अनुसार प्रदेश में एक कॉल सैंटर बनाया जाएगा, जहां पशुपालक कॉल करके एम्बुलैंस की मांग कर सकेंगे। उसके बाद तुरंत नजदीकी एम्बुलैंस पशुपालक के घर जाएगी। पहले चरण में 70 एम्बुलैंस की व्यवस्था की जाएगी। बाद में 200 एम्बुलैंस होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!