राज्य चुनाव आयोग हरियाणा ने सी.एस.आई. एस.आई.जी. ई-गवर्नैंस अवॉर्ड 2022 जीता

Edited By Updated: 26 Mar, 2023 07:33 PM

award presented by computer society of india

राज्य चुनाव आयोग हरियाणा ने स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन सुचारु सुनिश्चित करने हेतु आवदनों पर एकीकृत प्रणाली अपनाने पर सी.एस.आई. एस.आई.जी. ई-गवर्नैंस अवॉर्ड 2022 जीता है। इसे शहरी स्थानीय निकाय 2022 के आम चुनावों के दौरान एन.आई.सी. हरियाणा द्वारा...

चंडीगढ़,(बंसल): राज्य चुनाव आयोग हरियाणा ने स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन सुचारु सुनिश्चित करने हेतु आवदनों पर एकीकृत प्रणाली अपनाने पर सी.एस.आई. एस.आई.जी. ई-गवर्नैंस अवॉर्ड 2022 जीता है। इसे शहरी स्थानीय निकाय 2022 के आम चुनावों के दौरान एन.आई.सी. हरियाणा द्वारा विकसित और कार्यान्वित किया गया था।

 

 


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह पुरस्कार कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किया गया और हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के सचिव डा. इंद्रजीत के साथ हरियाणा राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक बंसल ने  25 मार्च, 2023 को सी.एस.आई. एस.आई.जी. की ओर से दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ग्रहण किया। इस आई.सी.टी. परियोजना को एन.आई.सी. हरियाणा द्वारा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह, के मार्गदर्शन में विकसित किया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग हरियाणा के लिए आई.सी.टी. एप्लीकेशन सूट के कार्यान्वयन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से स्थानीय निकाय चुनाव करवाना था। किसी भी समयबद्ध सार्वजनिक गतिविधियों में पारदॢशता लाने के लिए यह आई.सी.टी. सबसे उपयुक्त है।

 

 

 


उन्होंने कहा कि आई.सी.टी. परियोजना में वैब आधारित एकीकृत मॉड्यूल और एप्लीकेशन, मतदाता सूची और वार्डबंदी तैयार करना, वोटर्स सर्च वैब एप्लीकेशन, चुनाव ड्यूटी पर तैनात करने के लिए कर्मचारियों के डेटा का ऑनलाइन संग्रह करना, नामांकित उम्मीदवारों के विवरण को कैप्चर करना, चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के बारे जानना (के.वाई.सी.), चुनाव ड्यूटी प्रबंधन प्रणाली आवेदन, चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के हलफनामे (नामांकन की जांच और नामांकन वापस लेने के बाद), चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्हों का आबंटन, चुनाव प्रक्रिया की निगरानी, तथा प्रबंधन प्रणाली जैसी ऑनलाइन मतगणना परिणाम और कई तरह की रिपोर्ट ई-डैशबोर्ड पर तैयार करना शामिल है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!