सिसवां बद्दी मार्ग पर गाय को टक्कर मारकर वाहन चालक हो गया फरार

Edited By Updated: 15 Mar, 2023 10:26 PM

cow s leg broken badly injured

न्यू चंडीगढ़ में अक्सर तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही का खामियाजा अवारा पशुओं पर कहर बरपाता है। अक्सर वाहनों की चपेट में आने से बेसहारा पशु घायल होते रहते हैं। वहीं, गत रात्रि न्यू चंडीगढ़ में सिसवां बद्दी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में...

नयागांव,(मुनीष जोशी): न्यू चंडीगढ़ में अक्सर तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही का खामियाजा अवारा पशुओं पर कहर बरपाता है। अक्सर वाहनों की चपेट में आने से बेसहारा पशु घायल होते रहते हैं। वहीं, गत रात्रि न्यू चंडीगढ़ में सिसवां बद्दी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक गाय बुरी तरह घायल हो रई। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चपेट में आने से गाय की टांग टूट गई और पेट पर भी गहरी चोटें लगी। वहीं, वाहन चालक इस दौरान मौके से फरार हो गया। इस दौरान सूचना मिलने पर घायल गाय को गो रक्षक संजीव शर्मा, राकेश कुमार व अन्यों ने घायल गाय इलाज शुरू करवाया।
 

 

 

-बेसहारा पशुओं की सुरक्षा के लिए सरकार करवाए पुख्ता प्रबंध
इस मौके पर गौ रक्षक संजीव शर्मा, राकेश कुमार व दीप सिंह ने बताया कि हर दूसरे दिन न्यू चंडीगढ़ में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से पशु घायल हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पशु भी सड़कों पर आम घूमते दिखाई देते हैं, लेकिन इस ओर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते पशु घायल हो रहे हैं, न ही उनकी सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। गौ रक्षकों ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की है कि न्यू चंडीगढ़ में पशुओं की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
 

 

 

-एंबुलेंस होनी चाहिए तैनात, मौके पर हो इलाज
गौ रक्षक और न्यू चंडीगढ़ के लोगों की मांग है कि यहां पर पशु घायल होते हैं, जिनका इलाज गौ रक्षकों की ओर से अपने खर्चे पर किया जाता है। ऐसे में हमारी पंजाब सरकार और मोहाली प्रशासन डी.सी. से मांग की है कि एरिया में एंबुलैंस तैनात की जाए ताकि पशुओं का मौके पर इलाज सही तरीके से हो सके।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!