पंजाब सरकार ने अब तक 27,042 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दीं: मुख्यमंत्री

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 29 Mar, 2023 08:36 PM

handed over appointment letters to newly appointed 245 youths

नौजवानों की अथाह शक्ति को रचनात्मक दिशा में लगाने की पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 219 क्लर्कों और 26 नौजवानों को तरस के आधार पर भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे अब तक सरकारी नौकरियां...

चंडीगढ़,(अश्वनी): नौजवानों की अथाह शक्ति को रचनात्मक दिशा में लगाने की पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 219 क्लर्कों और 26 नौजवानों को तरस के आधार पर भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे अब तक सरकारी नौकरियां हासिल करने वाले नौजवानों की कुल संख्या 27,042 हो गई है।  यहां म्यूनिसिपल भवन में समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। इसलिए हमने अधिक से अधिक नौजवानों को नौकरियां देने के लिए कोशिश कर रहे हैं, जिससे वह सामाजिक बुराईयों से दूर रहें।

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी कई सामाजिक समस्याओं की जड़ है। इसलिए राज्य सरकार का ध्यान इसको खत्म करने पर लगा हुआ है। अपना पद संभालने के एक साल के अंदर अब तक 27,042 सरकारी नौकरियां नौजवानों को दी जा चुकी हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह मुहिम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी, क्योंकि राज्य सरकार नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर सबसे अधिक जोर दे रही है।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह म्यूनिसिपल भवन ऐसे समारोहों का गवाह बन चुका है, जिनमें नौजवानों को अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार की यह वचनबद्धता झलकती है कि वह नौजवानों के कल्याण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर सृजन करने के लिए यत्नशील है। भगवंत मान ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि इन पदों के लिए सभी नौजवानों का चयन मैरिट के आधार पर किया गया है।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह नौजवान सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं और अब उनको मिशनरी उत्साह के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए। भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की कि नए भर्ती हुए नौजवान अपनी कलम का प्रयोग समाज के दबे-कुचले वर्गों और जरूरतमंदों की मदद के लिए करेंगे। उन नव-नियुक्त उम्मीदवारों को प्रेरित किया कि वह लोगों की अधिक से अधिक मदद करें, जिससे समाज के हरेक वर्ग को इसका फायदा मिले।

 

 


मुख्यमंत्री ने शिक्षा सॢवस प्रोवाइडरों की ङ्क्षचताओं को शांत करते हुए कहा कि राज्य सरकार संविदा पर भर्ती की प्रणाली को खत्म कर जल्द ही उनके वेतन बढ़ाने के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और इस नेक कार्य में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि वह एक आम परिवार से संबंधित हैं, जिस कारण वह आम आदमी की मुश्किलों को अच्छी तरह समझते हैं।  

 

 


बाबा साहब डा. बी.आर. अम्बेडकर की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान राष्ट्रीय नायक द्वारा जीवन में दुश्वारियां बर्दाश्त कर प्राप्त की गईं उपलब्धियों से नौजवानों को प्रेरणा लेकर हरेक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करनी चाहीए हैं। उन्होंने कहा कि कई दिक्कतों के बावजूद संविधान निर्माता ने शिक्षा हासिल की और जीवन में बुलंदियों को छुआ। भगवंत मान ने कहा कि हरेक नौजवान अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए इस महान नेता के जीवन और फलसफे से प्रेरणा जरूर लें।  

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हवाई पट्टी हवाई जहाज की आरामदायक उड़ान के लिए सहायक होती है, उसी तरह राज्य सरकार नौजवानों के सपनों को पूरा करने के लिए मददगार होगी। उन्होंने दावा किया कि नौजवानों के विचारों को उड़ान देने के लिए हरेक संभव कोशिश की जाएगी और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने नौजवानों को भावुक अपील की कि वह समाज में खुद अपनी पहचान और स्थान बनाने के लिए मेहनत करें।  मुख्यमंत्री ने नौजवानों को पैराशूटर की जगह जमीन से जुड़े रहने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़ा व्यक्ति जमीन से उठकर आसमान फतेह कर सकता है और इन मेहनती लोगों की हद आसमान ही होती है। इसके उलट पैराशूटर आसमान से आते हैं और उनको कभी न कभी जमीन पर गिरना होता है।  

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों खासकर डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिटैंडैंट ऑफ पुलिस को अधिक से अधिक फील्ड दौरे खासकर गांवों के दौरे करके लोगों के साथ बातचीत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह समय की मुख्य जरूरत है कि लोगों को उनके रोजाना के काम आसानी से करवाने में सहायता देने के साथ-साथ उनके लिए बेहतर प्रशासन सुनिश्चित बनाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि इससे जमीनी हकीकतों से अवगत होने के साथ-साथ दफ्तरों के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।  मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर किया कि कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूॢत के लिए राज्य को धार्मिक रास्ते पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वयं बने धर्म के नेताओं का राज्य और यहां के लोगों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नेता केवल राज्य की अमन-शांति को भंग करना चाहते हैं।  

 

 


भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों को ऐसे प्रचारकों के विचारों से परेशान नहीं होना चाहिए, जिनका राज्य और यहां के लोगों के साथ जज्बाती तौर पर कोई नाता नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार हर कीमत पर पंजाब में शांति, सद्भावना और आपसी-भाईचारे को कायम रखने के लिए पाबंद है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का युग है और विश्व भर में ज्ञान और महारत वाले लोगों की अलग पहचान है, जिस कारण राज्य सरकार पंजाब में शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि वह नौजवानों के हाथों में किताबें, लैपटॉप, नौकरियां, तरक्की और मैडल देखना चाहते हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!