प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में हरियाणा पुलिस शीर्ष पर, देश भर में पहली रैंक बरकरार

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 18 May, 2023 07:50 PM

haryana police started new facility

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एम.एच.ए.) और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एन.सी.आर.बी.) द्वारा सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए किए जाने वाले मासिक मूल्यांकन प्रगति डैशबोर्ड में हरियाणा पुलिस की पहली रैंक बरकरार है। हाल ही में पुलिस विभाग ने एक...

चंडीगढ़,(बंसल): केंद्रीय गृह मंत्रालय (एम.एच.ए.) और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एन.सी.आर.बी.) द्वारा सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए किए जाने वाले मासिक मूल्यांकन प्रगति डैशबोर्ड में हरियाणा पुलिस की पहली रैंक बरकरार है। हाल ही में पुलिस विभाग ने एक नई सुविधा भी शुरू की है, जिसमें शिकायतकर्ताओं को ङ्क्षहदी में एस.एम.एस. के माध्यम से प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) स्टेटस अपडेट भेजे जाते हैं। संदेशों में एफ.आई.आर. डाऊनलोड करने के लिए एक ङ्क्षलक भी शामिल है।

 

 


यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आज यहां हुई स्टेट अपेक्स कमेटी फॉर द क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नैटवर्क एंड सिस्टम्स (सी.सी.टी.एन.एस.) की बैठक में दी गई। सी.सी.टी.एन.एस. हरियाणा परियोजना का उद्देश्य सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) के प्रभावी उपयोग के माध्यम से नागरिक-मित्रता को बढ़ाना, पुलिस संचालन में पारदॢशता को बढ़ावा देना और नागरिक केंद्रित सेवाओं के वितरण में सुधार करना है।
 

 

 

 

277 पुलिस स्टेशनों में बैंडविड्थ को अपग्रेड किया 
कौशल ने कहा कि हरियाणा के कुल 277 पुलिस स्टेशनों में बैंडविड्थ को अपग्रेड किया गया है, जो हरियाणा पुलिस की लगातार कनैक्टिविटी में सुधार की प्रतिबद्धता को प्रदॢशत करता है। उन्होंने अधिकारियों से स्टेट वाइड एरिया नैटवर्क कनैक्टिविटी के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया, इससे राज्य भर में साइबर अपराध रोकथाम और सहायता योजना सहित नव स्थापित 47 पुलिस स्टेशनों को 10 एम.बी.पी.एस. बैंडविड्थ मिलेगी।
 

 

 

 

एस.एच.ओ. और एस.पी. को ईमेल के जरिए अलर्ट भी भेजा जाता है
बैठक में बताया गया कि हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सी.सी.टी.एन.एस. प्रणाली में विभिन्न रिपोर्ट विकसित की गई हैं। इसके अलावा, विशेष रूप से रक्का (मैडिको लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सिस्टम में डाक्टर द्वारा उत्पन्न एक दस्तावेज) को संबंधित स्टेशन हाऊस ऑफिसर (एस.एच.ओ.) को सी.सी.टी.एन.एस. के माध्यम से भेजने के लिए एक नया प्रावधान किया गया है। एस.एच.ओ. और संबंधित पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) को ईमेल के जरिए अलर्ट भी भेजा जाता है। इसके अलावा, मेडलीएपीआर में संग्रहीत मैडीकल लीगल रिपोर्ट (एम.एल.आर.) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट (पी.एम.आर.) के लिए इसी प्रकार का प्रावधान किया गया है।
 

 

 

 

सी.ई.आई.आर. को सी.सी.टी.एन.एस. के साथ जोडऩे का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया
बैठक में जानकारी दी गई कि सैंट्रल इक्विपमैंट आइडैंटिटी रजिस्टर (सी.ई.आई.आर.) को सी.सी.टी.एन.एस. के साथ जोडऩे का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस एकीकरण से नागरिक ऑनलाइन उपकरणों को ब्लॉक करने या अनब्लॉक करने के लिए अनुरोध करने हेतु सक्षम हुए हैं। इसके अतिरिक्त, सी.सी.टी.एन.एस. के साथ इंटर ऑप्रेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आई.सी.जे.एस.) के माध्यम से विभिन्न अन्य विभागों जैसे स्वास्थ्य, जेल, फॉरैंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफ.एस.एल.), अभियोजन और न्यायालयों के साथ सफल एकीकरण किया गया है। यह उपलब्धि इन विभागों के बीच निर्बाध सूचना साझाकरण और सहयोग को बढ़ावा देती है, जिससे आपराधिक न्याय प्रणाली को और मजबूत किया जा सकता है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!