पार्सल रिलीज करवाने के  नाम पर महिला से 13 लाख ठगे

Edited By Updated: 19 Jan, 2022 12:06 PM

two youths including nigerian arrested

लगभग दस हजार पाऊंड का पार्सल कस्टम से रिलीज करवाने के नाम पर एक महिला से 13 लाख 31 हजार 700 रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरियरन समेत दो आरोपियों को साइबर सैल ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली स्थित विकासपुरी एक्सटैंशन निवासी...

चंडीगढ़,(सुशील राज): लगभग दस हजार पाऊंड का पार्सल कस्टम से रिलीज करवाने के नाम पर एक महिला से 13 लाख 31 हजार 700 रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरियरन समेत दो आरोपियों को साइबर सैल ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली स्थित विकासपुरी एक्सटैंशन निवासी सतविंदर सिंह और नई दिल्ली स्थित तिलक नगर निवासी ओडोके फ्रैंसिक इफेनी के रूप में हुई।

 


पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और डेबिट कार्ड बरामद किया है। आरोपियों को साइबर  सैल ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने सतविंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाइजीरियन ओडोके फ्रैंसिक इफेनी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। साइबर सैल इंचार्ज हरिओम ने बताया कि सैक्टर-21 निवासी महिला की इंस्टाग्राम पर इंग्लैंड निवासी रिचर्ड के साथ मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उसने कहा कि उसका जन्मदिन कुछ दिनों बाद आ रहा है और वह जन्मदिन पर सभी दोस्तों को गिफ्ट भेजता हूं। रिचर्ड ने महिला को जन्मदिन और दीवाली के त्यौहार दस हजार रुपए पाऊंड का गिफ्ट भेज दिया।

 


कस्टम व पुलिस क्लीयरैंस और वित्त विभाग की मंजूरी के लिए महिला से मांगी थी राशि
महिला को कोरियर कंपनी से कॉल आई। उसने कहा कि इंग्लैंड से रिचर्ड ने आपके लिए पार्सल भेजा है। पार्सल रिलीज करवाने के लिए चालीस हजार रुपए फीस मांगी। महिला ने पैसे जमा करवा दिए। इसके बाद महिला को दोबारा फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि कस्टम क्लीयरैंस, पुलिस क्लीयरैंस और वित्त विभाग की मंजूरी के लिए अधिक राशि जमा करनी है। इसके बाद उसने रिचर्ड को उसके व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजा और उसने जवाब दिया कि भुगतान पार्सल में महंगा माल (सोने के सेट) हैं। जिसकी उसने व्हाट्सएप पर सोने के सेट की तस्वीरें भेजी। महिला ने पार्सल रिलीज करवाने के लिए 13 लाख 31 हजार 700 रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने छह दिसंबर, 2021 को महिला की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया। साइबर सैल इंचार्ज हरि ओम ने ठगों को पकडऩे के लिए स्पैशल टीम बनाई। साइबर सैल की टीम ने ठगी करने वाले दिल्ली स्थित विकासपुरी एक्सटैंशन निवासी सतविंदर सिंह और नई दिल्ली स्थित तिलक नगर निवासी ओडोके फ्रैंसिक इफेनी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड पर चल रहे नाइजीरियन ओडोके फ्रैंसिक इफेनी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!