Aaj Ka Good Luck (29th June 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 05:31 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहेगा। कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे, तो ही सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा।

मेष राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहेगा। कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे, तो ही सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा। सेहत को लेकर दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

वृष राशि वालों बिजनेस में नए संबंध बनने की संभावना है। व्यवसाय को लेकर नई योजनाएं बनेंगी, जो सफल रहेगी। लव लाइफ की बात करें तो संबंधों में तनाव की स्थिति रहेगी। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वालों ऑनलाइन बिजनेस में गति आएगी। आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। अधिकारियों की लापरवाही से बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है। धन हानि होने के प्रबल योग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। तनाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह राशि वालों आपकी किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत हो सकती है। किसी गलती के कारण आपकी डील कैंसिल भी हो सकती है। आज आपको अपने कई सवालों का जवाब मिलेंगे। जिससे आप मानसिक सुकून फील करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वालों व्यापार से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या व्यस्त रहेगी। पारिवारिक निर्णय लेते समय कोई जल्दबाजी न करें, तो बेहतर होगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

तुला राशि वालों बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। समय से किए गए कामों के परिणाम उचित मिलेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। अपने पार्टनर की भावनाओं की कदर करें। छात्र सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताएंगे। 

वृश्चिक राशि वालों आज पैसों का निवेश करना आप पर भारी पड़ सकता है। हो सके तो निवेश संबंधी योजनाएं स्थगित रखें। बढ़ते खर्चों का कारण तनाव बना रहेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

धनु राशि वालों युवाओं को नौकरी में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऑनलाइन गतिविधियों में गति आएगी। किसी की बातों में आकर अपने फासले न बदले। नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा।

मकर राशि वालों पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में उलझने पैदा हो सकती है। आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। सोच विचार कर कार्यक्षेत्र से जुड़े फैसले लें। बच्चों को घरेलू मामलों से दूर रखें, अन्यथा मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से संयम से बात करें।

कुंभ राशि वालों जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे थे, आज उसका उचित परिणाम मिलेगा। युवा वर्ग अपने रोजगार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।

मीन राशि वालों बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। बॉस से विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही अड़चनों का समाधान होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर अनदेखी न करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!