आज का राशिफल 3 मार्च

Edited By Updated: 03 Mar, 2024 07:00 AM

मेष राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं। कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। व्यापार में कोई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं। कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। व्यापार में कोई मनचाही मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सेहत भी सही रहेगी।

वृष राशि के जातक आफ काफी खुश रहेंगे। रुका हुआ काम पूरा होने की सम्भावना है। अनचाहे शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी। घूमने-फिरने का मन करेगा। बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है।

मिथुन राशि के जातक आज पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। जो लोग सिंगल हैं उनको विवाह के उचित रिश्ते आएँगे।

कर्क राशि वालों का मन आज किसी बात को लेकर उदास रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम विवाह करने वालों के लिए आज का दिन बेहद ही खास है।

सिंह राशि वालों आज कोई मनचाही मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना है। व्यापार के लिए बहुत ही बेहतर समय है। करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही लें। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि के जातक ज्यादा समय मौज-मस्ती के बिताएंगे। छात्रों को अपनी मेहनत के बढ़िया परिणाम मिलेंगे। किसी जगह धन निवेश करने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता  रहेगा। 

तुला राशि के जातक बेवजह किसी की लड़ाई में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बात करें परिवार की तो पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। 

वृश्चिक राशि वालों सरकारी कामों में आप उच्च पद हासिल कर सकते हैं। खर्चों के बढ़ने से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। बच्चों के करियर में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अपने खान-पान का ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धनु राशि वालों आपके विचारों को सहारना दी जाएगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। लव रिलेशनशिप में संबंध बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि वालों कार्यक्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेंगे। घूमने फिरने के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

कुम्भ राशि वालों आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातक सचेत रहें, ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। अधिकारी वर्ग पर काम का दबाव अधिक रहेगा।

मीन राशि के जातक आज खुशनुमा समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत भी सही रहेगी। युवा वर्ग आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चे पूरा दिन मौज-मस्ती में रहेंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!