आपका राशिफल- 27 सितंबर, 2025

Edited By Updated: 27 Sep, 2025 08:05 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कोई भी निर्णय किसी बाहर वाले की बातों में आकर न लें। संतान की कही कोई बात बुरी लग सकती है।  जीवनसाथी से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से यदि व्यापार में समस्याएं आ रही थी, तो वे पहले के मुकाबले ठीक हो जाएंगी। घर के किसी सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की तारिफ हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खुद का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। आज बाहर का खाना न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार से जुड़े मामलों में घर के बड़ों की बात सुनना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को मेहनत के अनुकूल फल मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष  पहले के मुकाबले मजबूत हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी से दोस्ती करने से पहले उसके बारे में जान लें। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आज बच्चे किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़ी नई योजनाओं को आज लागू कर सकते हैं। ऑफिस मीटिंग के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पैसों के मामले में हाथ तंग हो सकता है। संतान से आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। व्यापार में धन लाभ होने के योग है। आज अपने क्रोध पर काबू बनाए रखें, नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। 
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!