Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Aug, 2026 10:36 AM

मेष- ऑफिस में कुछ लोग आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नई पार्टी से
मेष- ऑफिस में कुछ लोग आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नई पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बनाएंगे। गले से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।
वृष- आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने कामों में सजग रहने की आवश्यकता है। अचानक किसी बचपन के दोस्त के साथ मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। सेहत बेहतर रहेगी।
मिथुन- आज व्यापार में बेतहाशा प्रॉफिट मिलने से मन खुश रहेगा। छात्र अपनी परीक्षा को लेकर सजग रहें। युवाओं को अपने खर्चें में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पर्सनल लाइफ की टेंशन भी खत्म होती हुई दिखाई देगी।
कर्क- ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ विदेश जाने के योग बन रहे हैं। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
सिंह- आज किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की कोई बात बुरी लग सकती है। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में कम और इधर-उधर की बातों में ज्यादा लगा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
तुला- आज का दिन तुला राशि के व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। छात्र पढ़ाई में आ रही दिक्कत को हल करने के लिए गुरुजनों की मदद लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। भाई-बहन में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे।
धनु- आज किसी दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर काम का बोझ ज्यादा रह सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी का अनुभव करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा।
मकर- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कानूनी मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
कुंभ- आज डेली के खर्चों में इजाफा देखने को मिल सकता है इसलिए चादर देख कर पैर पसारें। जॉब में ग्रोथ के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी। छात्र ज्यादा से ज्यादा बुक्स पढ़ने पर ध्यान देंगे ।
मीन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। संतान की संगति की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।