Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Aug, 2026 10:37 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज एक्स आपके जीवन में दोबारा वापिस आने के लिए बेताव रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज एक्स आपके जीवन में दोबारा वापिस आने के लिए बेताव रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार कर लें। अन्य को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांस करने के ख्याल से ही तन-मन में गुदगुदी होने लगेगी, इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। सिंगल की लाइफ में प्रेम दस्तक तो देगा पर किसी कारण मुकम्मल नहीं हो पाएगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। सिंगल जातकों के जीवन में जल्द ही कोई खास व्यक्ति दस्तक देगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी सारा दिन आपके साथ रोमांस में खोए रहेंगे, रोमांटिक डेट पर भी जाएंगे। सिंगल अकेलेपन को लेकर काफी परेशान रहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज प्रेम के रंग में रंगे रहेंगे। सारा दिन प्रेम की रोमानियत बनी रहेगी। सिंगल और क्रश दोनों जन्म जन्मांतर के बंधन में बंधने का फैसला करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) पार्टनर की खराब सेहत के चलते साथी के साथ संबंध बनाने में असफल रहेंगे। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। सिंगल जातकों के जीवन में जल्द ही प्यार की एंट्री होगी।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी आपके तन-मन में लगी आग को बुझाने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे, जिससे दोनों को संतुष्टि मिलेगी। सिंगल क्रश के नजदीक आने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है। इस वजह से दोनों के बीच नाराजगी का सिलसिला चलता रहेगा। सिंगल अपने क्रश की एक झलक पाकर काफी खुश हो जाएंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी के साथ बिताया गया हर एक पल आपको हमेशा याद रहेगा। सिंगल क्रश के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं लेकिन अभी प्रपोज करने की गलती न करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। जिन लोगों का नया-नया विवाह हुआ है, उनके लिए समय सही रहेगा। सिंगल को क्रश की तरफ से हरी झंडी मिल सकती है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी का दिल प्यार के गीत गाएगा और लव लाइफ में नए रंग भरने की कोशिश सफल रहेगी। सिंगल क्रश के साथ डिनर डेट पर जाएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल उपहार मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बात करेंगे। आज सिंगल की लाइफ में किसी खास के आने की संभावना है।