Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Oct, 2026 06:00 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में आपके काम करने के तरीके से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में किसी जरूरी सामान की खरीदारी सोच-समझकर करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में आपके काम करने के तरीके से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में किसी जरूरी सामान की खरीदारी सोच-समझकर करें। घर के किसी सदस्य के साथ भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। युवा खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ घर की जरूरतों को लेकर बातचीत हो सकती है। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। व्यापार में किसी नई जगह पर अपना काम बढ़ाने का विचार बन सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनना जरूरी रहेगा। दिनभर की थकान दूर करने के लिए पर्याप्त नींद लें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। घर में किसी शुभ समाचार से सभी का उत्साह बढ़ सकता है। लंबे समय तक काम करने के बीच शरीर को आराम देना न भूलें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कारोबार में खुद से ध्यान देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी मित्र के साथ मुलाकात की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग से घरेलू काम आसानी से पूरे होंगे। सेहत को बेहतर रखने के लिए खानपान में संतुलन बनाए रखें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी जरूरी खरीदारी पर विचार हो सकता है। अविवाहित लोगों को किसी जानकार के जरिए दिलचस्प परिचय मिल सकता है। लगातार काम करते रहने के बजाय थोड़ी देर का विराम लेते रहें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में किसी योजना को लागू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान समझ लें। घर में किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। प्रेम जीवन में साथ बिताए गए कुछ पल रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरा करने को कोशिश करें। घर के बजट में बदलाव करने की जरूरत महसूस हो सकती है। किसी करीबी के साथ बैठकर मन की बात साझा कर सकते हैं। आराम के लिए समय ज़रूर निकालें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी के सिलसिले में सिलसिल में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी समारोह की तैयारी शुरू हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई जरूरी फैसला लेने में आसानी होगी। बदलते मौसम में अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में नए निवेश से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। पुराने मित्र से संपर्क होने पर कुछ अच्छी यादें ताजा होंगी। सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज में तकनीक का सही इस्तेमाल आपका समय बचा सकता है। आर्थिक मामलों में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काघर में किसी सदस्य के साथ मिलकर पुरानी समस्या का समाधान खोज सकते हैं। घर में किसी सदस्य के साथ मिलकर पुरानी समस्या का समाधान खोज सकते हैं। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखना आपके लिए अहम रहेगा। कमजोरी या थकान महसूस होने पर काम का दबाव कम रखें और आराम करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ