आज का राशिफल- 28 अक्टूबर 2026

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 01:17 AM

aaj ka rashifal

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 28 अक्टूबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि तृतीया नक्षत्र कृत्तिका रहेगा, आज का योग है वरीयान् और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र वृष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल...

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 28 अक्टूबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि तृतीया नक्षत्र कृत्तिका रहेगा, आज का योग है वरीयान् और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र वृष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 29 मिनट तक।  आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- ओम बुं बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का मन बन सकता है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात फायदा दिला सकती है। सिंगल जातक किसी खास के साथ डेट पर जा सकते हैं। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। तेज़ मसालेदार खाने से परहेज़ करें,नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।  

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को मुनाफा हो सकता है। लंबे समय से अटका पैसा किसी खास की सहायता से वापस आ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों की समाज में तारीफ हो सकती है। ऑफिस में अपनी वाणी पर काबू रखने की कोशिश करें, नहीं तो बने-बनाए काम खराब हो सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। किसी के साथ साझेदारी करने से पहले बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। माता-पिता की सेहत पर खास ध्यान देना पड़ सकता है।

वश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की ज़रूरत है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है।  

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित हो सकती है। लंबे समय से अटके काम किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जो जातक काम में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें किसी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। माताजी की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। घर में चल रहा तनाव खत्म होता हुआ नज़र आ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। युवाओं का मन सामाजिक कार्यों में लग सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिल सकता है। घर के किसी सदस्य को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। माता जी से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!