Edited By Sarita Thapa,Updated: 29 Oct, 2026 06:58 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को नए अवसर मिल सकते हैं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार नज़र आ सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की अनुपस्थिति के कारण अतिरिक्त काम संभालना पड़ सकता है। व्यापारियों को सामान के रखरखाव पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी खास की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत बिगड़ने की आशंका है, इसलिए अपना ख्याल रखें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। किसी भी सामान की खरीदारी ध्यान से करें। आंखों में जलन महसूस हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी के दौरान काम को पूरा करने में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। घर में किसी शुभ कार्य का आरंभ हो सकता है। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए काम से परिचित हो सकते हैं। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के लिए जरूरी सामान खरीदने की जिम्मेदारी आपके पास आ सकती है। प्रेमी या प्रेमिका से कोई तोहफा मिल सकता है। देर रात तक जागने की आदत से बचें, ताकि अगले दिन सुस्ती महसूस न हो।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अनुभव लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी सामाजिक संस्था की गतिविधि में भाग लेने का मन बन सकता है। संतान की कही कोई बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में मनपसंद डील मिल सकती है। ऑफिस में किसी बात के चलते बहस हो सकती है। माता जी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें, इससे सेहत का ध्यान रखने में मदद मिलेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। कामकाज में कोई ऐसा मौका मिल सकता है, जहां आपको अपनी समझ और अनुभव का इस्तेमाल करना पड़े। परिवार में किसी सदस्य के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। मसालेदार खाने से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में ग्राहकों की बदलती पसंद को समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। हल्का बुखार परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में पसंद के प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।विदेश से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ