Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का टैम्पो-ट्रैवलर ट्राले से टकराया, 4 की मौत

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 10:44 AM

amarnath yatra 2026

बठिंडा-डबवाली हाईवे पर बुधवार तड़के श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टैम्पो- ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गया। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पो-ट्रैवलर...

बठिंडा (विजय): बठिंडा-डबवाली हाईवे पर बुधवार तड़के श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टैम्पो- ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गया। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पो-ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री वाहन में ही फंस गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। टैम्पो-ट्रैवलर में राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र के 11 श्रद्धालु सवार थे। गुरुसर सैनेवाला गांव के पास सेना के ढाबे के निकट वाहन सड़क किनारे खड़े सामान से लदे ट्राले से जा टकराया। 

हादसे में महेंद्र परिहार, उनकी पत्नी मनीषा, पंकज परिहार तथा उनकी पत्नी डिंपल परिहार की मौके पर ही मौत हो गई।  घायलों में हितेश परिहार, दीपक परिहार, निखिल परिहार, पुखराज परिहार, नारायणी परिहार, जतिंद्र परिहार और हैप्पी परिहार शामिल हैं। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!