अमरनाथ यात्रा : जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था रवाना, कड़ी सुरक्षा में 9837 तीर्थयात्री पहलगाम-बालटाल के लिए निकले

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 07:33 AM

amarnath yatra 2026 news

अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से आज अब तक का सबसे बड़ा 9837 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी रवानगी है।

जम्मू (कमल): अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से आज अब तक का सबसे बड़ा 9837 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी रवानगी है।

जम्मू से यात्रा के सातवें दिन रिकॉर्ड 9837 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पहलगाम और बालटाल के 2 बेस कैंपों के लिए निकले। 7वां जत्था 361 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुआ। लगभग 188 गाड़ियों में 5357 तीर्थयात्री पारंपरिक पहलगाम रूट के लिए निकले जिसमें 3960 पुरुष, 1143 महिलाएं, 12 बच्चे, 203 साधु, 37 साध्वियां और 02 ट्रांसजैंडर शामिल थे, जबकि 173 गाड़ियों में 4480 श्रद्धालु छोटे बालटाल रूट के लिए रवाना हुए और इस जत्थे में 2724 पुरुष, 1587 महिलाएं, 09 बच्चे, 117 साधु, 43 साध्वियां शामिल थीं।

जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई से दक्षिण कश्मीर के बालटाल और नुनवान-पहलगाम से शुरू  हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 1.21 लाख श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर  चुके  हैं।  बाबा  बर्फानी के पवित्र गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों में उत्साह और जोश बरकरार है।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!