Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 Aug, 2026 08:36 AM

खराब मौसम और मार्ग की आवश्यक मुरम्मत के कारण एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शनिवार को बालटाल मार्ग से पुनः शुरू हो गई। वहीं, शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर व पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई।
श्रीनगर (एजैंसी): खराब मौसम और मार्ग की आवश्यक मुरम्मत के कारण एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शनिवार को बालटाल मार्ग से पुनः शुरू हो गई। वहीं, शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर व पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि ‘बालटाल मार्ग से यात्रा फिर से शुरू हो गई है और श्रद्धालुओं को आज सुबह गुफा मंदिर के दर्शन के लिए जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार होने और मार्ग की मुरम्मत का काम पूरा होने के बाद यात्रा बहाल की गई है। शुक्रवार को लगातार हुई बारिश के कारण प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों और मार्ग के मामूली रूप से क्षतिग्रस्त होने की वजह से यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।