Edited By Sarita Thapa,Updated: 29 Jun, 2026 08:53 AM

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गांदरबल के बालटाल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की और अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा की।
श्रीनगर/जम्मू (कमल) : उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गांदरबल के बालटाल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की और अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य के.एन. राय, डी.जी.पी. नलिन प्रभात, पी.एच.क्यू. में स्पैशल डी.जी. (समन्वय) एस.जे.एम. गिलानी, एल.जी. के प्रधान सचिव और गांदरबल के एस.एस.पी. सुधांशु धामा, सूचना निदेशक श्रेया सिंघल, ग्रामीण स्वच्छता जम्मू-कश्मीर की डी.जी. अनू मल्होत्रा और नागरिक प्रशासन, पुलिस व सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
उप-राज्यपाल ने साफ-सफाई, निकासी योजना, मौसम की भविष्यवाणी, तीर्थयात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, पार्किंग की सुविधा, लंगर, ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य सेवाएं, पीने के पानी और बिजली की सप्लाई, जरूरी चीजों का बफर स्टॉक, सड़क की मुरम्मत, बाढ़ से बचाव के उपाय, आपदा प्रबंधन की तैयारी, पशुपालन सेवाएं, रजिस्ट्रेशन काऊंटर और दूसरे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया। उनकी प्राथमिकता यह है कि हर तीर्थयात्री इस आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले सके और एक बहुत ही समृद्ध और संतोषजनक अनुभव लेकर लौटे। यह पवित्र यात्रा आस्था और आपसी खुशी का पल है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ